Description
पुस्तक के बारे में :
हिन्दू धर्म ग्रन्थों और शास्त्रों में भगवान शिव को शनि देव का गुरु बताया गया है तथा न्याय करने और किसी को दण्डित करने की शक्ति भी उन्हें भगवान शिव के ही आशीर्वाद से प्राप्त हुई। इस पुस्तक में शनि देव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी है। शनि देव के जन्म को लेकर जितनी भी पौराणिक कथायें प्रचलित हैं उन सभी का वर्णन इस पुस्तक में है। समूचे ब्राह्मण में सबसे प्रभावी ग्रह शनि ग्रह ही है।
सम्पादिका के बारे में :
सुश्री प्रवेश जौहर जी द्वारा सम्पादित की गई यह पुस्तक “न्याय के देवता श्री शनि देवता” में पाठकों को इस ग्रह की पूर्ण जानकारी दी गयी है। हालांकि अपने बाल्यकाल से ही प्रवेश जी को पुस्तकें पढ़ने एवं उनमें लिखी सभी महत्वपूर्ण बातों को अपने शब्दों में उतारने का शौक रहा है। अपना अधिकांश समय उन्होंने पुस्तकों के साथ ही बिताया है। कई वर्षों तक पब्लिशिंग हॉउस में कार्यरत रहने के कारण उनका पुस्तकों के प्रति लगाव बना रहा जिसका परिणाम यह पुस्तक आप सभी पाठकों के लिये प्रस्तुत है। कृपया पढ़कर अपनी राय अवश्य दें।
Reviews
There are no reviews yet.